Monday, 11 August 2014

कुछ दिन तो बसो.. मेरी आँखों में... | Hindi Shayari, Facebook Status, Whatsapp Status, Tanhai Shayari, Sad Shayari, Zakhmi Dil Shayari, Love Shayari, Heart Touching Lines,


कुछ दिन तो बसो.. मेरी आँखों में...

फिर ख्वाब अगर हो... जाओ तो क्या...

कोई रंग तो दो... मेरे चेहरे को....
फिर जख्म अगर... महकाओ तो क्या...

एक आइना था...सो टूट गया...
अब खुद से अगर.... शरमाओ तो क्या...

मै तनहा था... मै तनहा हूँ...
तुम आओ तो क्या...ना आओ तो क्या...

जब हम ही न महके... फिर साहिब...
तुम बाद-ए-सबा ...कहलाओ तो क्या...

जब देखने वाला... कोई नहीं...

बुझ जाओ तो क्या...जल जाओ तो क्या...


ख़ुद को कितना छोटा करना पड़ता है | Hindi Shayari, Facebook Status, Whatsapp Status, Heart Touching Lines, True Shayari, Love Shayari, Zakhmi Dil Shayari,


ख़ुद को कितना छोटा करना पड़ता है 

ख़ुद को कितना छोटा करना पड़ता है
बेटे से समझौता करना पड़ता है

जब औलादें नालायक हो जाती हैं
अपने ऊपर ग़ुस्सा करना पड़ता है

सच्चाई को अपनाना आसान नहीं
दुनिया भर से झगड़ा करना पड़ता है

जब सारे के सारे ही बेपर्दा हों
ऐसे में खु़द पर्दा करना पड़ता है

प्यासों की बस्ती में शोले भड़का कर
फिर पानी को महंगा करना पड़ता है

हँस कर अपने चहरे की हर सिलवट पर

शीशे को शर्मिंदा करना पड़ता है


यह प्यार भी अजब का फ़साना हैं, | Hindi Shayari, Heart Touching Lines, Love Shayari, Facebook Status, Whatsapp Status,


यह प्यार भी अजब का फ़साना हैं,
चलने को ये रास्ता पूरा अंजाना हैं,

अजब कि है फितरत मुहब्बत की,
मिले तो नसीब वरना जूठा ज़माना हैं,

मिलन के बाद भी अधूरी है मुराद,
रुखसत के बाद अश्क़ ही बहाना है,

खामोशी बयाँ करे दर्द-ए-इश्क़ का,
हर चोट की आवाज़ एक तराना है,

इल्म है अंजाम-ए-मुहब्बत,लेकिन,

बिन सोचे कांटो पे क़दम बढ़ाना है !!!!